इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान-2 को आज (22 जुलाई) को दोपहर 2.43 बजे लांच कर दिया. आपको बता दें, पहले 15 जुलाई दरम्यानी रात 2.51 बजे चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी खामी पाए जाने के बाद रॉकेट को लॉन्च से 56.24 मिनट पहले रोक दिया गया था. आइए जानते हैं चंद्रयान 2 से जुड़ी जरूरी बातें, कब तक पहुंचेगा चांद की सतह पर.