नोटबंदी के बाद अब चलन में हर तरफ नये नोट नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है जल्द ही और भी नये नोट आने वाले हैं. पहले के पांच सौ, हजार और सौ के नोटों से अलग दिखने वाले इन नोटों में भारत की कई ऐतिहासिक धरोहरें दर्ज हैं. अक्सर बड़ी परीक्षाओं में इससे जुड़े सवाल भी पूछ लिए जाते हैं. आइए, हम आपको बताते हैं कि इन नये नोटों में कौन-सी ऐतिहासिक जगहें दर्ज हैं.