पिता एक ओहदेदार व्यक्ति के साथ ही एक अच्छे वकील थे सो उनकी शिक्षा हमेशा उच्च स्तर के माने जाने वाले संस्थानों से हुई. उन्होंने स्कूली सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से की. साल 1973 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के लिए हमेशा से नंबर वन रहे SRCC (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) नई दिल्ली में बीकॉम में एडमिशन लिया. यहां से ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद उन्होंने साल 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री भी ली.
(आखिरी में जो बच्चा में दिखाई दे रहा है वह अरुण जेटली है)