scorecardresearch
 
Advertisement
एजुकेशन

बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति

बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 1/10
किसी भी कारोबारी के लिए पहले पायदान पर बने रहना एक चुनौती होती है. आज आप पहले पायदान पर हैं तो कुछ समय बाद कोई और आपका स्थान हासिल कर लेता है. वहीं यहां हम बात कर रहे हैं अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के बारे में. जहां कुछ समय जेफ बेजोस दुनिया के अमीर कारोबारी थे वहीं वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब गंवा चुके हैं. अब ये जगह बिल गेट्स ने ली है. आइए ऐसे में जानते हैं दोनों के बिजनेस के बारे में, साथ ही जानते हैं कैसे जेफ बेजोस से आगे पहुंचे बिल गेट्स.
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 2/10
कितनी है संपत्ति

सबसे पहले आपको बता दें, जेफ बेजोस की वर्तमान में कुल संपत्ति 103.9 अरब डॉलर है. उनके शेयर में 7 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की कुल संपत्ति 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर है.


फोटो- इंस्टाग्राम
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 3/10
जेफ बेजोस के बारे में ये जानें

18 जुलाई 2018 को जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए थे. उस समय उनकी कुल संपत्ति
150 अरब डॉलर थी. 


फोटो- इंस्टाग्राम
Advertisement
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 4/10
कब हुई थी कंपनी की शुरुआत

अमेजन कंपनी की शुरुआत 5 जुलाई, 1994 को हुई थी. आज यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार है.


फोटो- इंस्टाग्राम
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 5/10
कैसे की गई थी कंपनी की शुरुआत

बेजोस ने 1994 में, न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक सम्पूर्ण देश का भ्रमण किया था. जिसके बाद अमेजन.कॉम की स्थापना की. अमेजन की व्यापार योजना वे भ्रमण के दौरान रास्ते में लिखते थे. इस कंपनी की शुरुआत उन्होंने अपने गैरेज से किया था. अमेजन के साथ अपने कार्य के दम पर वे एक प्रमुख डॉट-कॉम उद्यमी और अरबपति बन गए थे.

फोटो- इंस्टाग्राम
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 6/10
कब हुई थी माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत

पॉल एलेन के साथ मिलकर 1975 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की शुरुआत की गई थी. बिल गेट्स ने 19 साल की उम्र में हावर्ड में पढ़ाई छोड़ दी थी. वर्तमान में 1,44,106 कर्मचारी उनकी कंपनी में कार्यरत है.

फोटो- इंस्टाग्राम
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 7/10
बिल गेट्स का जन्म और पढ़ाई

इनका जन्म 28 अक्टूबर, 1955 को वाशिंगटन के एक उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. बिल गेट्स पर्सनल कंप्यूटर क्रान्ति के अग्रिम श्रेणी के उद्यमी माने जाते हैं. बता दें, उनकी उम्र 32 साल भी पूरी नहीं हुई थी जब उन्होंने 1987 में forbes की अरबपतियों की लिस्ट में उनका नाम शामिल हुआ था.

फोटो- इंस्टाग्राम
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 8/10
1995 से 2017 तक वह पहले स्थान पर बने रहे थे. वहीं 27 जुलाई, 2017 को फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया था. उस समय जेफ बेजोस की कुल संपत्ति जेफ बेजोस 90.6 अरब डॉलर (नेटवर्थ) थी. वहीं बिल गेट्स की कुल संपत्ति 89.9 अरब डॉलर (नेटवर्थ) थी.

फोटो- इंस्टाग्राम
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 9/10
बिल गेट्स की पढ़ाई

बिल गेट्स 13 साल के थे जब उन्हें लेकसाइड स्कूल नामक ( Lakeside prep school) में एडमिशन कराया गया. गेट्स ने बेसिक प्रोग्रामिंग भाषा में (जी.ई.) सिस्टम की प्रोग्रामिंग में रूचि दिखाई और उन्हें उनकी इस रूचि के लिए गणित की कक्षाओं से छूट दी गई थी. साल 1973 में उन्होंने ग्रेजुशन की थी. 1973 में हावर्ड कॉलेज (Harvard College) में उनका नामांकन हुआ. हालांकि हार्वर्ड में, उन्हें अपने भविष्य के व्यापारिक साझीदार स्टीव बल्ल्मेर (Steve Ballmer) मिले, जिन्हें बाद में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के रूप में नियुक्त किया था. वर्तमान में बिल गेट्स की उम्र 63 साल हैं.
Advertisement
बिल गेट्स Vs बेजोस, ऐसे की थी कंपनी की शुरुआत, जानें संपत्ति
  • 10/10
जेफ बेजोस की पढ़ाई


वर्तमान में जेफ बेजोस की उम्र 55 साल है. उन्होंने Princeton University से ग्रेजुएशन की थी. साल 1994 में उन्होंने अमेजन की स्थापना की थी. यानी जब उनकी कंपनी की स्थापना हुई उस समय बिल गेट्स की कंपनी की शुरू हुए 44 साल हो गए थे.

फोटो- इंस्टाग्राम
Advertisement
Advertisement