scorecardresearch
 

बिहार के हर ब्लॉक में खुलेंगे मॉडल स्कूल, 11 मार्च को होगी परीक्षा, NEET-JEE परीक्षा की भी होगी तैयारी 

बिहार में बच्चों की पढ़ाई पर फोकस करते हुए बड़ा फैसला लिया है. बिहार के सभी ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. इसमें नामांकन के लिए 11 मार्च को एग्जाम का आयोजन होगा.   

Advertisement
X
 बिहार के सभी ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. (Photo: PTI)
बिहार के सभी ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. (Photo: PTI)

बिहार सरकार अब राज्य के हर प्रखंड में एक-एक आदर्श माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) खोलने जा रही है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन स्कूलों में कक्षा 9 की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी. इन मॉडल स्कूलों में नामांकन के लिए 11 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. सफल विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन मिलेगा. 

सरकार के निर्देश पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकते हैं. पहले यह तिथि 15 फरवरी निर्धारित थी, लेकिन कम समय के कारण कई छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे थे. 

NEET और JEE परीक्षा की भी होगी तैयारी

राज्य सरकार ने सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य कक्षा 9 से ही छात्रों को NEET, JEE, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराना है. इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र अब अपने गांव-प्रखंड में ही नीट और जेईई समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. 

मॉडल स्कूलों में क्या होगा खास?

इस मॉडल स्कूलों में अनुभवी शिक्षकों और सबजेक्ट एक्सपर्ट छात्रों पढ़ाएंगे. स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा मिलेगी. आधुनिक लाइब्रेरी और अत्याधुनिक प्रयोगशाला होगा. टेस्ट सीरीज और अचीवमेंट एनालिसिस की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही डाउट रेजोल्यूशन सेशन और  व्यक्तिगत करियर काउंसिलिंग की सुविधा दी जाएगी.

Advertisement

छात्रों की होगी अच्छी पढ़ाई 

राज्य सरकार का कहना है कि नई पहल से ग्रामीण एवं ब्लॉक लेवल के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा और उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की सुविधा एक जगह पर ही मिल जाएगी. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement