scorecardresearch
 

CTET 2026 री-एग्जाम डेट का हुआ ऐलान, टेक्निकल कारणों से रद्द हुई थी परीक्षा    

CBSE ने फरवरी 2026 में सीटीईटी री-एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया है. यह फैसला दो परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम रद्द होने के कारण लिया गया है.

Advertisement
X
CTET परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का हुआ ऐलान. (Photo : Pexels)
CTET परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का हुआ ऐलान. (Photo : Pexels)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए बेहद राहत भरा ऐलान किया है जो हाल में आयोजित हुए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए थे. बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर बताया कि जिस भी परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम नहीं हुआ था, वहां के छात्रों के लिए री-एग्जाम का आयोजन किया जाएगा.   

बोर्ड ने बताया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा दो केंद्रों पर रद्द हुई थी, उनके लिए नया सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द ही उनके लॉग-इन में उपलब्ध कराया जाएगा. 

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा 

बता दें कि वैशाली (हाजीपुर) के सेंट जॉन अकादमी और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी केंद्रों पर 7-8 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब उन उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम का आयोजन 1 मार्च 2026 को किया जाएगा. 

उम्मीदवारों को दी जाती है सलाह 

परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें. हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा. इस दौरान बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की नई तारीख, रिपोर्टिंग समय समेत अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. गलत अफवाहों पर ध्यान न दें. नोटिस में यह भी साफ कहा गया है कि सिर्फ वहीं, उम्मीदवार री-एग्जाम में शामिल होंगे, जिनका नाम अधिसूचना में शामिल है.  

Advertisement

इन बातों का भी रखें ख्याल 

बोर्ड ने आदेश में कहा है कि री-एग्जाम में बैठने वाले छात्रों के पास नया एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है. पुराने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा देने की अनुमति नहीं है. परीक्षा शुरू होने से पहले कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं. इस दौरान छात्रों को एक पहचान पत्र और एक फोटो साथ लाने का निर्देश दिया गया है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement