scorecardresearch
 

CBSE का बड़ा अपडेट, अब तक 40 हजार छात्र कर चुके हैं आवेदन, बैंक को लेकर दी ये जानकारी

CBSE 12वीं के 40 हजार से अधिक छात्रों ने अब तक री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है. इसे लेकर बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है. बता दें कि ये वो छात्र हैं जिन्हें मूल्यांकन की गई आंसर शीट की स्कैन कॉपियों मिली हैं और वह अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं. 

Advertisement
X
CBSE verification and re-evaluation portal Update
CBSE verification and re-evaluation portal Update

CBSE 12वीं के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इसपर बोर्ड ने ताजा अपडेट शेयर किया है. बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आवेदनों की जानकारी दी है. बोर्ड ने बताया कि आज सुबह 9.30 बजे तक 40 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. बोर्ड ने ये भी बताया कि छात्रों के फीडबैक के आधार पर यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं. सीबीएसई ने आगे कहा कि हमारी टीम सुरक्षित, भरोसेमंद और छात्रों के लिए आसान प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रही है. 

इसके पहले बोर्ड ने बताया था कि रात 10 बजे तक 14 हजार से अधिक छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था. 

बैंक को लेकर भी दी जानकारी 

बोर्ड ने इस दौरान बैंक को लेकर भी जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में बताया कि एसबीआई,केनरा बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर उपलब्ध हैं. छात्रों को भुगतान करने के लिए इन बैंकों में खाता होना आवश्यक नहीं है,बल्कि वे इनमें से किसी भी पेमेंट गेटवे का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं. उम्मीदवार जारी की गई ऑनलाइन भुगतान विकल्पों जैसे यूपीआई,नेट बैंकिंग,क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड का यूज करके आवेदन कर सकते हैं. 

साइबर अटैक की बात आई थी सामने 

वहीं, बोर्ड ने ये भी बताया कि प्लेटफॉर्म पर कई साइबर अटैक के प्रयास भी किए गए हैं. 2 मिनट के अंदर 15 लाख हिट आए हैं और 1 लाख से ज्यादा फाइलों को एक्सेस करने की कोशिश की गई है.

Advertisement

री-इवैल्यूएशन को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या किया था दावा? 

बता दें कि केंदद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले ऐसे संकेत दिए थे कि री-इवैल्यूएशन के लिए जो भी छात्र पात्र होंगे,उनमें से 20 प्रतिशत से अधिक छात्रों की ओर से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की उम्मीद है. उन्होंने अनुमान लगाया था कि इन आवेदनों की संख्या कम से कम 80000 तक पहुंच सकती है. लेकिन जैसे ही पोर्टल खुला उसके पहले कुछ घंटों में ही 16000 से अधिक आवेदन आ चुके थे. 

कौन कर सकता है री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन? 

गौरतलब है कि री-इवैल्यूएशन के लिए केवल वही छा6 आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें उनकी मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई कॉपियां मिल चुकी हैं. इसके लिए छात्रों को  सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, आधार वैरिफिकेशन पूरा करना होगा और जरूरी सेवा का चयन करना होगा. इसके बाद से सब्जेक्ट डिटेल को भरना होगा. फीस भुगतान के साथ ही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement