जैसे-जैसे CBSE बोर्ड परीक्षाएं पास आ रही हैं, छात्रों को समझ नहीं आ रहा कि परीक्षा में कौन-कौन से सामान ले जा सकते हैं. इसी दुविधा को दूर करने के लिए साफ नियम बनाए गए हैं, ताकि कोई गलती न हो और सभी का निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके. उनके मन में कई तरह के सवाल हैं कि वह अपने साथ क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं. तो चलिए जान लेते हैं इनके बारे में.
सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले ज्यादातर छात्रों के लिए कैलकुलेटर लेकर जाना मना है. यह नियम गणित, फिजिक्स , केमिस्ट्री, एकाउंटिंग समेत सभी विषयों पर भी लागू होगा. वहीं, छात्र परीक्षा के दौरान ज्योमेट्री का सामान ले जा सकते हैं, जैसे रूलर, कम्पास, डिवाइडर, पेंसिल, रबर और शार्पनर.
इसके साथ ही आपको घर से मैप लेकर जाने की जरूरत नहीं है. CBSE की ओर से छात्रों को मैप दिया जाएगा. कई छात्रों को ऐसा लगता है कि उन्हें खुद मैप लेकर जाना होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. मैप वाला पेज प्रश्न पत्र के साथ मिलेगा. मैप को अपनी कॉपी के अंदर अच्छे से बांधना होगा. परीक्षा में एटलस लाने की जरूरत नहीं होती है. कॉपी में रफ काम नहीं कर सकते हैं.
इकोनॉमिक या फिजिक्स जैसी परीक्षाओं में जरूरत पड़ने पर ग्राफ पेपर परीक्षा केंद्र देगा. ग्राफ का यूज करते कुछ बातों का ध्यान देना होगा. जैसे कि ग्राफ वर्क करते हुए पेंसिल का इस्तेमाल करें. X और Y को साफ तरह से दिखाएं. ग्राफ को सटीक और साफ-सुथरा बनाएं. अगर ग्राफ अव्यवस्थित या बिना लेबल का होगा, तो अंक कम हो सकते हैं.