scorecardresearch
 

इतिहास के पन्नों में 15 फरवरी

इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें तो 15 फरवरी के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. जानिये, 15 फरवरी का इतिहास...

Advertisement
X
ISRO ने एक साथ 104 सेटेलाइट प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड बनाया
ISRO ने एक साथ 104 सेटेलाइट प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड बनाया

2017 : आज के दिन ISRO ने एक साथ 104 सेटेलाइट लॉन्च किए. इससे पहले किसी भी देश ने एक साथ इतने उपग्रहों का प्रक्षेपण नहीं किया था.

1564: इतावली फिजिसिस्‍ट गैलीलियो गैलीली का जन्‍म हुआ था.

1869: मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का इंतकाल हुआ था और साल 1948 में इसी दिन वीर रस की सबसे बड़ी कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन मध्य प्रदेश के सिवनी में हुआ था.

1903: पहली बार आज के दिन मॉरिस मिख्टॉम ने अपनी दुकान में खुद से बनाए गए दो सॉफ्ट टॉय पेश किये. मिख्टॉम ने इन नरम खिलौनों को टेडी बियर का नाम दिया. इससे पहले मिख्टॉम ने राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के पास उनके उपनाम टेडी के इस्तेमाल के लिए प्रार्थना अर्जी दी थी. राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने इसकी मंजूरी दे दी.

1989: आज ही के दिन 1989 में तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने अफगानिस्तान से वापसी की थी. 1979 में तत्कालीन सोवियत संघ के राष्ट्रपति लियोनिड ब्रेजनेव ने अफगानिस्तान में नजीबुल्लाह के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट सरकार की मदद के लिए सेना भेजने का फैसला किया था.

Advertisement

1996: आज ही के दिन साल 1996 में एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 80 के दशक में ब्रिटेन ने इराक को हथियार किन हालात में दिए और इसके लिए कौन से मंत्री जिम्मेदार थे.

1942: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1942 में आज ही के दिन सिंगापुर में मौजूद ब्रितानी सेना ने जापान के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया था. तत्कालीन ब्रितानी प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल ने सिंगापुर के पतन को ब्रिटेन के इतिहास में सबसे बड़ी त्रासदी और आत्मसमर्पण करार दिया था.

Advertisement
Advertisement