scorecardresearch
 

Sarkari Naukri: 10वीं-12वीं पास के लिए MTS, LDC की नौकरी, फौरन करें आवेदन

Sarkari Naukri 2023: इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर 12वीं पास उम्‍मीदवार तक अप्‍लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयुसीमा पदानुसार अलग-अलग है. पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

Advertisement
X
NDA Recruitment 2023
NDA Recruitment 2023

NDA Recruitment 2023: नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) खडकवासला, पुणे (महाराष्ट्र) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है. इस भर्ती के लिए 10वीं-12वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. जो उम्मीदवार, एनडीए पुणे ग्रुप C भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अभी ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर दें. उम्‍मीदवार भर्ती योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन देखें.

इन पदों पर होनी है भर्ती
मल्‍टी टास्किंग स्‍टाफ (MTS) - 182 पद
लोअर डिविजनल क्‍लर्क (LDC) - 27 पद
पेंटर - 01 पद
ड्रॉट्समैन - 01 पद
सिविल मोटर ड्राइवर - 08 पद
कंपोजीटर-कम-प्रिंटर - 01 पद
सिनेमा प्रोजेक्‍शनिस्‍ट - 01 पद
कुक - 12 पद
फायरमैन - 10 पद
ब्‍लैकस्मिथ - 01 पद
बेकर एंड कंफेक्‍शनर - 02 पद
साइकिल रिपेयरर - 05 पद

कौन कर सकता है अप्‍लाई
इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर 12वीं पास उम्‍मीदवार तक अप्‍लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयुसीमा पदानुसार अलग-अलग है. उम्‍म्‍मीदवारों को सलाह है कि वे पोस्‍ट वाइस निर्धारित योग्‍यताएं नोटिफिकेशन में देखें. कुल 251 रिक्तियां इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से भरी जाएंगी. आवेदन का लिंक आज 20 जनवरी को बंद हो जाएगा.

Advertisement

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Advertisement
Advertisement