scorecardresearch
 

Sarkari Naukri 2020: राजस्थान में 1000 से ज्यादा पदों पर नौकरी के लिए दोबारा खुली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri 2020, RSMSSB JE Recruitment 2020, Junior Engineer Vacancy: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है. राजस्थान में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए हैं.

Advertisement
X
Sarkari Naukri 2020, RSMSSB JE Recruitment 2020, Junior Engineer Vacancy, सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri 2020, RSMSSB JE Recruitment 2020, Junior Engineer Vacancy, सरकारी नौकरी

Rajasthan Junior Engineer Recruitment 2020 Re-open: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 1000 से ज्यादा पदों पर जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए फिर से आवेदन मांगे हैं. RSMSSB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. आवदकों को अप्लाई करने के लिए सिर्फ 15 दिन का समय दिया गया है.

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि RSMSSB ने कोरोना वायरस के कारण 2 अप्रैल, 2020 को जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया था. लेकिन अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा खोल दिया गया है. इस वैकेंसी के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती की जाएगी.

Advertisement

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें...

> री-ओपन होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 24 जून 2020

> आवेदन की आखिरी तारीख- 08 जुलाई 2020

> आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 08 जुलाई 2020

राजस्थान RSMSSB भर्ती 2020 के लिए पदों का विवरण

> नॉन टीएसपी (गैर अनुसूचित क्षेत्र) के लिए 998 पद

> टीएसपी एरिया (अनुसूचित क्षेत्र) के लिए 100 पद रखे गए हैं.

योग्यता और आयु सीमा

RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2020 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंजीनियरंग में डिग्री या डिप्लोमा का होना अनिवार्य है. इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है. चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

capture_062220094727.jpg

आवेदन शुल्क

> Gen/UR और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 450 रुपये

> OBC (नॉन क्रिमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 350 रुपये

> SC/ST/PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 250 रुपये

भर्ती से जुड़े आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखने और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी के लिए .

नीचे क्लिक कर पाएं हजारों की संख्या में निकली भर्तियों की जानकारी

Advertisement
Advertisement