PSPCL Recruitment 2019: पंजाब सरकार की बिजली प्रदाता कंपनी पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए ये बढ़िया मौका. आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं.
पदों का विवरण
असिस्टेंट लाइनमैन के 3500 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा भी तय की गई है. जिसमें न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल है. वहीं चुने गए उम्मीदवारों का पे-स्केल 6400 से 20200 रुपये होगा.
योग्यता
पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निकाले गए असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वायरमैन या इलेक्ट्रिशन ट्रेड में आईटीआई से अप्रेंटिस की होगी.
क्या है आवेदन फीस
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 400 रुपये है. फीस का भुगतान उम्मीदवार चालान के माध्यम से कर सकते हैं. बता दें, चुने गए उम्मीदवारों को 6400-20200 + 3400 का ग्रेड पे मिलेगा.
ये है आवेदन की जरूरी तारीखें
आवेदन करने की तारीख- 25 जुलाई 2019
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 25 अगस्त 2019
कैसे होगा चयन
असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.