scorecardresearch
 

IIT हैदराबाद में खास इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये!

देश के जाने-माने टेक्निकल संस्थानों में शुमार Indian Institute Of Technology Hyderabad की ओर से SURE इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं. 

Advertisement
X
IIT हैदराबाद ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए मांगे आवेदन. (Photo: IITHyderabad)
IIT हैदराबाद ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए मांगे आवेदन. (Photo: IITHyderabad)

Indian Institute Of Technology Hyderabad की ओर से समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च एक्सपोजर (SURE) इंटर्नशिप 2026 की शुरुआत की है जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह इंटर्नशिप प्रोगाम उन छात्रों के लिए है, जो पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं. इसके तहत छात्रों को टॉप फैकल्टी के साथ काम करने का मौका मिलेगा और साथ ही नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा. ऐसे में योग्य उम्मीदवार इन पदों पर समय रहते आवेदन कर दें. 

संस्थान की ओर से कुल 250 सीटों की घोषणा की गई है. इनमें 100 सीटें महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं. उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट iith.ac.in पर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

यह इंटर्नशिप केवल बाहरी छात्रों के लिए है, जो वर्तमान में आईआईटी हैदराबाद से रिसर्च नहीं कर रहे हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मैथ्स,फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी में एम.एससी, एम.ए फर्स्ट ईयर, बीटेक या बी. डिजाइन के दूसरे या तीसरे वर्ष के छात्र इसपर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही बी.टेक-एम-टेक इंटीग्रेटेड कर रहे तीसरे या चौथे वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: https://www.iith.ac.in/news/2026/02/27/Summer-Undergraduate-Research-Exposure/

मिलेगा स्टाइपेंड

इस पद पर नियुक्त होने वाले छात्रों को हर महीने स्पाइपेंड भी मिलेगा. बता दें कि यह प्रोग्राम मई से जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा. जो छात्र 1 महीने के लिए इसमें हिस्सा लेते हैं, उन्हें 7,500, डेढ़ महीने के लिए 10,000 और जो छात्र पूरे 2 महीने का इंटर्नशिप खत्म करेंगे उन्हें पूरे 15 हजार रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को हॉस्टल में रहने की सुविधा मिलेगी. 

Advertisement

आवेदन की प्रक्रिया 

इस पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों के आवेदन की जांच की जाएगी. इसके बाद संबंधित विभाग ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन कर सकता है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पोर्टल पर जाकर पहले फॉर्म को भरें. इसके बाद सीवी, मार्कशीट और टॉप 20 प्रतिशत प्रमाण पत्र अपलोड करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement