बैंकिंग फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास यह समय बहुत खास है. IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन 8 मार्च 2026 से शुरू होंगे और इसकी लास्ट डेट 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
IDBI बैंक ने भर्ती के तहत कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के पद शामि किए गए हैं. आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. इनमें 1100 पद जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) के लिए है और 200 असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं.
यह भी पढ़ें: https://www.idbi.bank.in/pdf/careers/Advertisement-Grade-O-2-year-exp-March072026.pdf
क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन?
इस पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्ववद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री लेना अनिवार्य है. इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम एज 60 फीसदी है जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये 55 फीसदी निर्धारित की गई है. वहीं, अगर एज लीमिट की बात करें, तो न्यूनतम एज 20 साल और अधिकतम एज 25 साल तय की गई है.
यह भी पढ़ें: https://www.idbi.bank.in/pdf/careers/Advertisement-Grade-A-2-year-exp-March072026.pdf
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
इस पद पर उम्मीदवारों के चयन कई लेवल पर होगा. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर साल करीब 6.15 से लेकर 6.50 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.