scorecardresearch
 

सफाईकर्मी की सैलरी ₹2 लाख मंथली और इंजीनियर को 7 लाख, देश के इस राज्य में इतनी सैलरी

सरकारी नौकरी करने का सपना बहुत से लोग देखते हैं, जिसके पीछे जॉब सिक्योरिटी समेत बहुत सी वजह होती हैं. अगर सरकारी नौकरी में सफाईकर्मी की मंथली सैलरी 2 लाख और इंजीनियर का मंथली सैलरी 7 लाख रुपये हो तब क्या कहेंगे. तेलंगाना एक ऐसा राज्य है, जहां ये सैलरी मिलती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
तेलंगाना में सफाई कर्मी की सैलरी 2 लाख रुपये. (Photo: Pexels)
तेलंगाना में सफाई कर्मी की सैलरी 2 लाख रुपये. (Photo: Pexels)

सरकारी नौकरी करने वाले की बल्ले-बल्ले. जहां सफाईकर्मी की सैलरी 2 लाख रुपये मंथली और इंजीनियर की सैलरी 7 लाख रुपये मंथली होने जा रही है. ये सैलरी स्ट्रक्चर तेलंगाना में होने जा रहा है. सरकारी नौकरी करने का सपना हर कोई देखता है और जब सैलरी इतनी अच्छी हो तो ये बहुत से लोगों को अट्रैक्ट करती है. 

तेलंगाना के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने बताया है कि आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद से अब तक सैलर और पेंशन खर्च में 300 प्रतिशत का इजाफा देखा जा चुका है. इसके बाद बहुत से डिपार्टमेंट में करने वाले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है. 

बिजली डिपार्टमेंट वालों का दिया उदाहरण

मुख्य सचिव द्वारा बताया गया है कि पे रिविजन कमिशन की शिफारिशों लागू करने के बाद तेलंगाना की बिजली डिपार्टमेंट में 20 साल का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ सफाई कर्मचारियों की मासिक आय बढ़कर 2 लाख  रुपये मंथली हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: चर्चा में सैमसंग का ये नया फीचर, ताक-झांक से कोसों दूर रहेंगी सीक्रेट चैट

16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पर एक सम्मेलन

16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पर एक सम्मेलन रखा गया. इस सम्मेलन में राव ने कहा कि तेलंगाना के गठन (2014) के समय पेंशन और वेतन मद पर खर्च ₹1,600 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹6,000 करोड़ तक पहुंच चुका है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, दुनिया का पहला 2nm चिपसेट

तेलंगाना के पास खुद के संसाधन
    
मुख्य सचिव ने आगे ये भी कहा है कि तेलंगाना के पास खुद के संसाधन और बेहतर कर-संग्रह है. अगर राज्य के पास अपने संसाधन नहीं होते, तो उसे उधारी का सहारा लेना पड़ता. मुख्य सचिव द्वारा शेयर की गई यह जानकारी इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो चुकी है. हालांकि उन्होंने अन्य डिपार्टमेंट में काम करने वाले लोगों की सैलरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement