scorecardresearch
 

पांच हजार रुपये के विवाद में युवक की हत्या

मेरठ शहर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद उसकी लाश को रेल की पटरी पर फेंक दिया गया.

Advertisement
X
मृतक वकील का राहुल के साथ विवाद चल रहा था
मृतक वकील का राहुल के साथ विवाद चल रहा था

मेरठ शहर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद उसकी लाश को रेल की पटरी पर फेंक दिया गया.

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय वकील के रूप में हुयी है. जो टीपी नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नई बस्ती का रहने वाला था. मृतक के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक राहुल और उसके चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है.

परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार की रात घर पर जागरण की बात कह कर राहुल वकील को घर से बुला कर ले गया था. सोमवार की सुबह वकील की लाश मलियाना के पास रेलवे पटरी पर पड़ी मिली. परिजनों के अनुसार वकील का राहुल के साथ पांच हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. संभवत: इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकील की हत्या कर दी.

पुलिस ने शव का पोस्टमाटर्म करा कर मृतक के परिजनों की तहरीर पर राहुल सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इनपुट- भाषा

Advertisement
Advertisement