scorecardresearch
 

पड़ोसी से विवाद में दिल्ली पुलिस के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

सीलमपुर थाने में तैनात राजीव नाम का एक पुलिसकर्मी मीत नगर इलाके में रहता है. देर रात राजीव के भाई का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

  • मीत नगर एरिया में सोमवार देर रात हुई वारदात
  • सभी घायल जीटीबी में भर्ती, 5 आरोपी हिरासत में

राजधानी दिल्ली का मीत नगर एरिया सोमवार देर रात गोलियों की गूंज से दहल उठा. पड़ोसी से विवाद में चली गोली में एक शख्स की मौत हो गई. इस घटना में करीब 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का उपचार जीटीबी अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि सीलमपुर थाने में तैनात राजीव नाम का एक पुलिसकर्मी मीत नगर इलाके में रहता है. देर रात राजीव के भाई का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस विवाद में राजीव के भाई को सिर में गंभीर चोटें आईं. इसके बाद गुस्साए राजीव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

चश्मदीदों के मुताबिक, राजीव ने शराब पी रखी थी और वो बहुत नशे में था, जिसके चलते उसने अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में इलाज के दौरान सूरज (28) नाम के शख्स की मौत हो गई.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की कांस्टेबल पत्नी की हत्या, कार में मिला शव

इस मामले में पुलिस ने राजीव सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पिछले 2 महीने से सीलमपुर थाने के मालखाना इंचार्ज राजीव से सर्विस रिवॉल्वर जमा करने करने के लिए कह रहे थे, लेकिन वो जमा नहीं कर रहा था.

Advertisement
Advertisement