scorecardresearch
 
नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस ने हवस के भूखे दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
आरोपी ने बच्ची के साथ पहले भी बलात्कार करने की कोशिश की थी

मामला थाना हाथरस गेट की खंदारी गढ़ी बस्ती का है. यहां रहने वाली अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी नवल नगर में रहने वाला एक युवक नीरज वहां आया और बच्ची को देखकर उसके भीतर हवस का शैतान जाग उठा.

पुलिस के मुताबिक नीरज एक सुनसान जगह पर ले गया. उसने जैसे ही बच्ची के कपड़े उतारे वह भागने लगी. और डरकर वहीं बैठ गई तभी वहां एक व्यक्ति आ गया और उसने बच्ची को इस हालत में देखकर नीरज को पकड़ लिया.
 
पीड़िच बच्ची की मानें तो मंगलवार को भी इस युवक ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की थी. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
Advertisement