scorecardresearch
 
यूपीः दंपति को पीटकर लूट लिए गहने और नकदी

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हथियारों से लैस लुटेरों ने एक दंपति के घर में घुसकर नकदी और गहने लूट लिए. इस दौरान बदमाशों ने दंपति की जमकर पिटाई भी की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

लूट की यह घटना एटा जिले के सलवाहनपुर गांव की है. जहां एक परिवार रात में खाना खाने के बाद सो रहा था. पुलिस ने बताया कि देर रात ने पीड़ित परिवार के घर धावा बोल दिया. आरोपियों ने लूटपाट कर भागने से पहले घर में मौजूद दंपति की जमकर पिटाई की.

बदमाशों ने पीड़ितों को मकान में बंधक बना लिया और फिर घर में रखी नकदी और गहने लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंच गई.

Advertisement

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने घर में रखी 2,000 रपये की नकदी और सोने, चांदी के आभूषण लूट लिए. ने घटना के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
Advertisement