scorecardresearch
 

दिल्ली पुलिस ने अल कायदा आतंकी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान में ली थी हथि‍यारों की ट्रेनिंग

जनवरी 2014 में अब्दुल शमी दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था. वहां कराची में कुछ दिन रुकने के बाद पाकिस्तान के मंसेरा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी. उसके बाद जनवरी 2015 में भारत वापस आ गया. वह कटक से गिरफ्तार अब्दुर रहमान के संपर्क में था.

Advertisement
X
भारत में मजबूत कर रहे थे अल कायदा का नेटवर्क
भारत में मजबूत कर रहे थे अल कायदा का नेटवर्क

दिल्ली पुलिस ने अल कायदा इंडिया के एक संदिग्ध आतंकी अब्दुल शमी काे हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार कर लिया है. वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है. सोमवार को कोर्ट ने उसे 1 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2014 में अब्दुल शमी दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था. वहां कराची में कुछ दिन रुकने के बाद पाकिस्तान के मंसेरा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी. उसके बाद जनवरी 2015 में भारत वापस आ गया. वह कटक से गिरफ्तार अब्दुर रहमान के संपर्क में था.

बताते चलें कि भारत पर आतंकी संगठनों की नापाक नजर लगातार गड़ी हुई है. इस साजिश में अब अल कायदा भी शामिल हो गया है. लेकिन भारत को दहलाने की अल कायदा की साजिश को दिल्ली पुलिस ने बेनकाब कर दिया. एक-एक करके अलकायदा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार हो चुके हैं.

Advertisement


पिछले साल अलकायदा इंडिया सब कॉन्टिनेंट के मुखिया मुहम्मद आसिफ को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद आतंक की उस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है, जिसके तहत अल कायदा भारत में अपनी जड़े जमाने की कोशिश में लगा है.


इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के कटक से अल कायदा के ही दूसरे आतंकी अब्दुर रहमान को भी कब्जे में ले लिया था. दोनों भारत में अल कायदा के लिए जमीन तैयार कर रहे थे. आसिफ मूल रुप से यूपी के संभल का रहने वाला है, जबकि अब्दुर रहमान कटक का.


मुहम्मद आसिफ तो बकायदा अल कायदा के गढ़ अफगानिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत लौटा था. दिल्ली और आसपास के इलाकों में अल कायदा का नेटवर्क तैयार कर रहा था. वहीं, अब्दुर रहमान ओडिशा और झारखंड में आतंकी संगठन का आधार मजबूत करने की कवायद में जुटा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement