scorecardresearch
 

कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के चांसलर विद्याशंकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, ऑडियो लीक

मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में वीडियो लीक कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब कर्नाटक की स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के चांसलर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. आरोप भी किसी और नहीं नहीं ब्लिक विश्वविद्यालय सिंडिकेट के पूर्व सदस्य ने लगाया है. पूर्व सदस्य ने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर ऑडियो और दस्तावेज जारी किए हैं.

Advertisement
X
चांसलर विद्याशंकर (File Photo)
चांसलर विद्याशंकर (File Photo)

कर्नाटक की स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के चांसलर विद्याशंकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगा है. 
इस मामले में एक ऑडियो भी जारी किया है. जिसमें एक महिला और चांसलर के बीच बातचीत हो रही है.  

दरअसल, विश्वविद्यालय सिंडिकेट के एक पूर्व सदस्य डॉ. के महादेव ने इस ऑडियो और कुछ दस्तावेजों को जारी करने के लिए प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. 

प्रेस कांफ्रेंस चल ही रही थी कि वहां विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक सुधाकर होसल्ली पहुंच गए. उनके पहुंचते ही प्रेस क्लब में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान डॉ. के महादेव और सुधाकर होसल्ली आपस में भिड़ गए. प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे सुधाकर होसल्ली ने कहा कि महिला की अनुमति के बिना उसका ऑडियो जारी किया जा रहा है.


बता दें कि हाल ही में मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो लीक होने के मामले ने पहले ही तूल पकड़ रखा है. इस मामले में वीडियो रिकॉर्ड करने वाली आरोपी छात्रा सहित कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. 

Advertisement

मोहाली यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहने वाली एक छात्रा पर अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेजने का आरोप है. आरोप के मुताबिक उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं थीं.

वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें रणकाज, सनी, हॉस्टल की छात्रा और धमकी देने वाला आर्मी ऑफिसर शामिल था. हालांकि, मामले में आरोपी सनी की बहन मीडिया के सामने आई थी, जिसने कहा था कि उसके भाई को फंसाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement