scorecardresearch
 

सोनिया गांधी के PA पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने अब पुलिस पर उठाए सवाल

सोनिया गांधी के PA पीपी माधवन पर महिला ने रेप का आरोप लगाया था. महिला ने दिल्ली में केस भी दर्ज कराया था. उन्होंने अब पुलिस और वकील पर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उनसे आजतक पुलिस ने कोई सबूत जमा करवाने को नहीं कहा.

Advertisement
X
वीडियो में महिला ने पुलिस, वकील पर भी आरोप लगाए (सांकेतिक तस्वीर)
वीडियो में महिला ने पुलिस, वकील पर भी आरोप लगाए (सांकेतिक तस्वीर)

राजधानी दिल्ली में एक महिला का वीडियो सामने आया है. इसमें महिला एक शख्स पर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगा रही है. महिला ने वीडियो में पुलिस को भी घेरा है और आरोपी के साथ मिलीभगत के दावे किए हैं.

ये आरोप पीपी माधवन नाम के शख्स पर लगे हैं. वह सोनिया गांधी के पीए (पर्सनल असिस्टेंट) हैं. महिला वीडियो में कह रही है कि मैं आज बहुत दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं. शादी का झांसा देकर मेरे साथ बलात्कार किया गया. इसकी FIR मैंने उत्तम नगर थाने में दी है.

महिला ने आगे कहा कि पुलिस उसको (आरोपी) लगातार बचाने का प्रयास कर रही है. महिला ने दावा किया कि आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया. मेरी केस की IO बदल दी गई. मुझे बताया नहीं गया, मेरे केस की चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया नहीं गया.

महिला ने आगे वकील पर भी आरोप लगाया है. वह बोली कि वकील जुबेर अहमद उनके द्वारा मुझे धमकी दिलवाई गई. दबाव बनाया गया FIR वापस लेने का. पुलिस पर मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं रहा.

Advertisement

बता दें कि इस महिला ने इसी साल जून महीने में सबसे पहली बार ये आरोप लगाया था. पीड़ित महिला के पति की साल 2020 में मौत हो गई थी. उनके निधन के बाद से ही पीड़िता को नौकरी की तलाश थी. उस समय वे पीपी माधवन के संपर्क में आईं. उनकी तरफ से महिला को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया गया था. अब शिकायत में पीड़िता दावा कर रही हैं कि माधवन की तरफ से उनके साथ जबरदस्ती की गई.

 

Advertisement
Advertisement