scorecardresearch
 

Rajasthan: पति की कमाई से खुश नहीं थी महिला, गला दबाकर मार डाला

राजस्थान के बाड़मेर (Rajasthan Barmer) जिले में एक सनसनीखेज घटना (sensational incident) सामने आई है. यहां पति की आमदनी कम होने की वजह से एक महिला पति ने नाखुश थी. इसको लेकर अक्सर वह ​झगड़ती रहती थी. पुलिस ने बताया कि बुधवार को महिला ने विवाद के बीच पति की गला दबाकर हत्या कर दी.

Advertisement
X
पति की आमदनी कम होने से नाराज थी महिला, गला दबाकर की हत्या. (Representative image)
पति की आमदनी कम होने से नाराज थी महिला, गला दबाकर की हत्या. (Representative image)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • राजस्थान के बाड़मेर जिले का मामला
  • सास ने बहू पर दर्ज कराया हत्या का केस

राजस्थान के बाड़मेर (Rajasthan Barmer) जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने 34 वर्षीय पति की गला दबाकर (Husband Murder) हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला पति की आमदनी कम होने से नाखुश थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम की है.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में 2 रियल एस्टेट कारोबारियों की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

एजेंसी के अनुसार, कोतवाली थाने के थाना प्रभारी उगामराज सोनी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि महिला मंजू अपने पति अनिल की कम आमदनी को लेकर नाराज थी. इस कारण उससे अक्सर विवाद करती रहती थी. एसएचओ ने बताया कि दंपति शराब का सेवन करते थे और अक्सर मारपीट करते थे. 

महिला से पूछताछ कर रही पुलिस

थाना प्रभारी उगामराज सोनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अनिल की मां ने महिला मंजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने करीब 30 साल की मंजू को हिरासत में लिया है. एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा. मामले को लेकर महिला मंजू से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
Advertisement