scorecardresearch
 

Ghaziabad: शादी में हुई थी मारपीट, दो साल बाद हत्या करके लिए बदला

गाजियाबाद में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले शादी में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद शव को गंग नहर में फेंक दिया.

Advertisement
X
(प्रतीकात्मक फोटो)
(प्रतीकात्मक फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • खेत में ले जाकर मृतक को पिलाई थी शराब
  • हत्या के बाद शव को गंग नहर में फेंका

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि 2 साल पहले शादी समारोह में मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्त ने दोस्त को मौत (Murder) के घाट उतार दिया और लाश को गंग नहर में बहा दिया . इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया है. दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गुमराह करने के लिए मृतक के मोबाइल फोन को मेरठ रोड पर जा रहे एक ट्रक के डालकर फेंक दिया था. जिससे पुलिस सर्विलांस के जरिए उन तक न पहुंच सके. पीड़ित परिवार ने का कहना है कि 03 फरवरी की रात उसका 34 साल का बेटा विवेक त्यागी थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस घर ही नहीं लौटा. जिसके उसे काफी ढूंढा लेकिन उसकी कहीं कोई खबर नहीं मिली. जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. 

सर्विलांस के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची

पुलिस ने विवेक की गुमशुदगी जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या वाले दिन गांव के तीन लड़के भी गायब हो गए थे. परिवार ने  6 फरवरी को  मोहित और निक्की नाम के दो शख्स पर अपहरण की आशंका जताई. क्योंकि यही विवेक के दोस्त हैं. जो हमेशा उसके साथ रहते थे. फिर सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि तीनों लड़कों और विवेक की मोबाइल लोकेशन एक साथ मिली. पुलिस ने तीनों ढूंढ कर हिरासत में लिया और इनसे सख्ती से पूछताछ की गई. 

Advertisement

हत्या से पहले पिलाई थी शराब 

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि तीन फरवरी को मोहित त्यागी ने विवेक को शराब पीने के लिए बुलाया था. उसके बाद गांव के खेत में शराब पीने के लिए चले गए. इसी दौरान गांव के ही निक्की और रितु त्यागी भी मौके पर आ गए.  तभी दो साल पहले शादी में हुई पुरानी मारपीट को लेकर निक्की और विवेक में कहासुनी हो गई. इसके बाद निक्की अपने साथ मोहित और रितू त्यागी के साथ मिलकर पीट-पीटकर विवेक का कत्ल कर दिया. 

Advertisement
Advertisement