scorecardresearch
 

पूजा, शीतल... लड़की बनकर युवक ने बनाई FB पर फेक ID, बनाए ढाई हजार फ्रेंड्स और फिर किया ऐसा काम

विकास नामक युवक ने फेसबुक पर पूजा, शीतल और अन्य नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी, जिसके बाद वह लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा. देखते-ही-देखते करीब 2500 फेसबुक फ्रेंड बनाने के बाद उनमें से सैकड़ों लड़कियों को फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपनी बातों में फंसाता था.

Advertisement
X
12वीं पास विकास ने फेसबुक पर बनाई कई फेक आईडी (फोटो-आजतक)
12वीं पास विकास ने फेसबुक पर बनाई कई फेक आईडी (फोटो-आजतक)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • युवक ने लड़की के नाम से बनाई कई फेक आईडी
  • दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने किया अरेस्ट
  • बातचीत के जरिए लड़कियों को करता था इम्प्रेस

दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने फेसबुक के एक बड़े जालसाज को गिरफ्तार किया है. यह युवक फेसबुक पर अलग-अलग लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर तकरीबन दो हजार से ज्यादा लड़कियों को अपना फ्रेंड बना चुका था.

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 12वीं पास विकास नामक यह युवक करीब 100 लड़कियों को फेसबुक मैसेंजर के जरिए बातचीत करके उन्हें फंसा भी चुका है. वेस्ट दिल्ली की साइबर यूनिट के हेड रमन कुमार की टीम ने सागरपुर की रहने वाली एक शादीशुदा महिला की शिकायत के बाद आईपीडीआर के जरिए विकास को गिरफ्तार किया है.

विकास ने फेसबुक पर पूजा, शीतल और अन्य नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी, जिसके बाद वह अन्य लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा. देखते-ही-देखते करीब 2,500 फेसबुक फ्रेंड बनाने के बाद यह उनमें से सैकड़ों लड़कियों को फेसबुक मैसेंजर के जरिए अपनी बातों में फंसाता था. कई लड़कियों ने जब इसकी शिकायत करनी चाही तो युवक ने उनको धमकी भी दी.

यह भी पढ़ें: 19 साल के बेटे ने मां-बाप समेत मार दिए घर के चार लोग, बड़े भाई ने 4 महीने बाद खोला राज

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, कई लड़कियां जब इसकी फर्जी फेसबुक आईडी को स्वीकार कर लेती थीं तो यह उन्हें मैसेंजर के जरिये फोन कर बताता कि मैं एक लड़का हूं और जिम में ट्रेनर हूं. अपनी मजबूत कद-काठी का हवाला देकर उन्हें इम्प्रेस करने की भी कोशिश करता. पुलिस को जब इस मामले की शिकायत मिली तो पहले फेसबुक को खत लिखकर तीनों फर्जी फेसबुक आईडी से जुड़ी तमाम जानकारी मांगी गई और जिसके बाद आईपीडीआर के जरिए इसकी गिरफ्तारी की गई है.

 

Advertisement
Advertisement