scorecardresearch
 

पश्चिम बंगाल: अवैध रूप से सीमा पार कर रहे 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अवैध रूप से सीमा पार कर रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. चारों गिरफ्तार शख्स कोई भी वैध दस्तावेज जवानों को नहीं दिखा सके, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
X
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान (सांकेतिक तस्वीर- रॉयटर्स)
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान (सांकेतिक तस्वीर- रॉयटर्स)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • रोजगार की तलाश में भारत आए थे आरोपी
  • अवैध रूप से लांघ रहे थे देश की सीमा
  • दलाल के जरिए अपने देश लौट रहे थे बांग्लादेशी

दक्षिण बंगाल सीमा पर सीमा सुरक्षा बल(BSF) के जवानों ने 4 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो अवैध रूप से भारत की सीमा लांघकर बांग्लादेश जाने की फिराक में थे. इन्हें अलग-अलग जगहों पर पकड़ा गया है. जवानों को चकमा देकर ये बांग्लादेश भागने की फिराक में थे. दोपहर करीब 12 बजे बिठारी स्थित सीमा चौकी पर जवान नियमित ड्यूटी दे रहे थे, तभी कुछ लोग संदिग्ध हरकत करते हुए नजर आए.

जवान जब नजदीक गए तो देखा कि वे बांग्लादेश की ओर जाने की कोशिशों में जुटे हुए थे. बीएसएफ पार्टी ने उन्हें तत्काल रोक लिया और पहचान पत्र मांगा. वे सभी अपनी पहचान साबित कर पाने में असफल रहे. उनके पास कोई भी वैध आईडी कार्ड नहीं था. बीएसएफ के जवानों ने तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कसम मल्लिक, हसना बेग, ल्यासंकेंदर शेख और आबुल हुसैन आरोपियों के नाम हैं. ये बांग्लादेश में ही अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जो अवैध रूप से भारत में आ गए थे. शुरुआती पूछताछ में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों ने कहा है कि वे कुछ साल पहले अवैध रूप से सीमा पार कर काम की तलाश में भारत आ गए थे. 

यूपी ATS ने दो रोहिंग्याओं को अलीगढ़ से किया गिरफ्तार, 6 सोने के बिस्किट बरामद 

Advertisement

ऐसे गिरफ्तार हुए बांग्लादेशी नागरिक

भारत पहुंचने के बाद कसम मल्लिक और हसना बेगम दोनों, उत्तर परगना के बांकरा, बिराती इलाके में चले गए थे. वहां उन्होंने श्रमिक के तौर पर काम किया. पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया है कि वे अपने परिवार से मिलने बांग्लादेश एक अज्ञात दलाल की मदद से जा रहे थे, तभी सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

सीमा पर एक्टिव मोड में बीएसएफ

दरअसल खुफिया विभाग ने सूचना दी थी कि कुछ लोग अवैध रूप से बांग्लादेश की सीमा में घुसने की फिराक में हैं. अवैध तौर पर सीमा पार करने की कोशिशों में जुटे बांग्लादेशी नागरिकों पर एजेंसियों की नजर थी. उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को संबंधित पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है. घुसपैठ को रोकने के लिए जवान लगातार एक्टिव मोड में हैं. बीएसएफ, साउथ बंगाल फ्रंटियर की ओर से जारी बयानों के मुताबिक सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है.
 

 

Advertisement
Advertisement