scorecardresearch
 

स‍िरफ‍िरे ने एकतरफा प्यार में मह‍िला को कुल्हाड़ी से काटा, सवा घंटे तक लाश के साथ लेटा रहा

जालोर ज़िले के आहोर थाना के सावला गांव में मनरेगा की मज़दूरी करने वाला 21 साल का गणेश एकतरफ़ा प्यार में हैवान बन गया और मनरेगा में मज़दूरी कर रही 32 साल की विवाहिता शांति के सीने, कंधे और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. यह घटना रव‍िवार की है.

Advertisement
X
Reprsentative image
Reprsentative image
स्टोरी हाइलाइट्स
  • एकतरफा प्यार में स‍िरफ‍िरे ने द‍िखाई हैवानियत
  • व‍िवाह‍ित मह‍िला की कुल्हाड़ी से की हत्या
  • लाश के साथ सवा घंटे तक सोता रहा स‍िरफ‍िरा

राजस्थान से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आ रही है जहां एक स‍िरफ‍िरे ने एक तरफा प्यार में पागल होकर व‍िवाह‍ित मह‍िला का स‍िर काट द‍िया और सवा घंटा तक उसकी लाश के साथ लेटा रहा.

जालोर ज़िले के आहोर थाना के सावला गांव में मनरेगा की मज़दूरी करने वाला 21 साल का गणेश एकतरफ़ा प्यार में हैवान बन गया और मनरेगा में मज़दूरी कर रही 32 साल की विवाहिता शांति के सीने, कंधे और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. यह घटना रव‍िवार की है.

मह‍िला की हत्या कर लाश के साथ सोता रहा 

ये दरिंदा तब तक कुल्हाड़ी से वार करता रहा जब तक गर्दन कटकर लटकने नहीं लगी और उसके बाद महिला की गर्दन को पकड़ कर महिला के साथ सवा घंटे तक सोता रहा.

उससे भी ज़्यादा दुखद बात यह थी क‍ि मौक़े पर 53 मज़दूर काम कर रहे थे और उनमें से कोई भी गणेश को रोकने नहीं आया और शांति को बचाने नहीं आया.

सवा घंटे तक मौत के बाद भी वह शांति के साथ सोया रहा मगर गांव का कोई भी व्यक्ति उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका. बाद में पुलिस आई तो आरोपी को पकड़कर ले गई. शांति के दो बच्चे हैं. रविवार को वह मज़दूरी के लिए पहली बार मनरेगा में आई थी. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement