केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को पत्र लिखकर रैपिड एंटीजन टेस्ट में सुधार करने को कहा है. उन्होंने कहा है कि राज्यों में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट से रिपोर्ट मिलने में 5 से 8 घंटे का समय लगता है, इसलिए सेल्फ टेस्ट और होम टेस्ट को प्रोत्साहित किया जा सकता है.
उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि अगर किसी को बिना बुखार के साथ खांसी, सिरदर्द, गले में खराश, सांस फूलना, हाल ही में गंध या स्वाद में कमी, थकान या दस्त की शिकायत किसी को है तो इसे संदिग्ध माना जाना चाहिए, जबतक कि रिपोर्ट न आ जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों का टेस्ट किया जाना चाहिए.
देश के लगभग हर राज्य में कोरोना के मामलों की रफ्तार देखकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चिंता जताई है. उन्होंने शुक्रवार को सभी राज्यों को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्यों को रैपिड एंटीजन टेस्ट पर ज्यादा जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में 5 से 8 घंटे का समय लग जाता है जबकि एंटीजन टेस्ट से कुछ ही देर में रिपोर्ट मिल जाती है.
राजशे भूषण ने चिट्ठी में लिखा कि ऐसे किसी व्यक्ति जिसमें बिना बुखार के खांसी, सिरदर्द, गले में खराश, सांस फूलना, हाल ही गंध या स्वाद में कम, थकान या दस्त की शिकायत है तो उसे कोरोना संदिग्ध मानना चाहिए जबतक कि उसकी कोरोना रिपोर्ट न आ जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों का टेस्ट कराया जाना चाहिए.
बता दें कि देश में ओमिक्रॉन ने अब रफ्तार पकड़ ली है. ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं. देश में ओमिक्रॉन के केस 1200 पार हो गए हैं. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 450 केस हो गए हैं. जबकि दिल्ली में ओमिक्रॉन के 320 संक्रमित हो गए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले आए. वहीं 7,585 मरीज ठीक हुए और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई. फिलहाल महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात की स्थिति चिंताजनक है.
देश में कोरोना की स्थिति
कुल मामले: 3,48,38,804
सक्रिय मामले: 91,361
कुल रिकवरी: 3,42,66,363
कुल मौतें: 4,81,080
कुल वैक्सीनेशन: 1,44,54,16,714
24 राज्यों तक पहुंचा ओमिक्रॉन
देखते ही देखते ओमिक्रॉन वैरिएंट 24 राज्यों में पहुंच गया है. इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, गुजरात का नाम शामिल है. वहीं गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब की स्थिति पर नजर है क्योंकि यहां ओमिक्रॉन का अभी सिर्फ एक-एक ही मरीज है.