scorecardresearch
 

रेलवे की एडवाइजरी- ट्रेन में सीमित खाना-पानी, यात्री घर से लेकर आएं

रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ट्रेन के अंदर सीमित खाना और पानी उपलब्ध रहेगा, लिहाजा सभी यात्रियों के लिये सलाह है कि वो अपना खाना साथ लेकर आएं. बता दें कि जो खाना-पानी कोच के अंदर मिल पायेगा उसके लिये भी पैसे चुकाने पड़ेंगे.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

  • यात्रियों के लिये रेलवे की एडवाइजरी
  • अपने साथ लेकर आएं खाना और पानी
  • ट्रेन में खाने-पीने के सीमित इंतजाम

लॉकडाउन के बीच कुछ रूट्स पर यात्री ट्रेन चलाकर सरकार ने राहत जरूर दी है, लेकिन मुसाफिरों के लिये ये सफर पहले जितना आसान नहीं होगा. कोरोना वायरस के चलते हालात नाजुक हैं, लिहाजा रेलवे ने तमाम शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति दी है. ईस्ट कोस्ट रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिये जारी एक एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि यात्री अपना खान और बिस्तर साथ लेकर आएं.

भुवनेश्वर से 13 मई को स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो दिल्ली तक आयेगी. एसी कोच वाली ट्रेन भुवेश्वर रेलवे स्टेशन से बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली के लिये रवाना होगी. इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिये ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

रेलवे की तरफ से कहा गया है, 'ट्रेन के अंदर सीमित खाना और पानी उपलब्ध रहेगा, लिहाजा सभी यात्रियों के लिये सलाह है कि वो अपना खाना साथ लेकर आएं.' बता दें कि जो खाना-पानी कोच के अंदर मिल पायेगा उसके लिये भी पैसे चुकाने पड़ेंगे. खाने के अलावा बिस्तर का इंतजाम भी यात्रियों को खुद ही करना पड़ेगा. दरअसल, बिस्तर के लिये इसलिये कहा गया है कि ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण न फैल सके.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

इसके साथ ही यात्रियों से ये कहा गया है कि वो ट्रेन के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पहुंच जायें. ऐसा इसलिये ताकि यात्रियों की स्क्रीनिंग हो सके. सभी यात्रियों को मास्क पहनकर आना होगा. टिकट की बुकिंग 11 मई से ही शुरू हो गई है.

भुवनेश्वर से दिल्ली आने वाली इस ट्रेन के टिकट 30 मिनट के अंदर ही बिक गये थे. ये ट्रेन भुवनेश्वर से निकलकर बालासोर, हिजली, बोकारो, गया, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होते हुये नई दिल्ली पहुंचेगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement
Advertisement