scorecardresearch
 

हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना मरीज की नहीं गई जान: सरकार

अहमद ने 24 मार्च 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच जिले के हिसाब से कोरोना से होने वाली मौत की भी जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में सदन को बताया गया कि इस दौरान सबसे अधिक 1,037 लोगों की मौत हिसार में हुई थी. वहीं गुरुग्राम में 919 मरीजों की जान गई.

Advertisement
X
ऑक्सीजन की कमी से नहीं गई जान: खट्टर सरकार (फाइल फोटो)
ऑक्सीजन की कमी से नहीं गई जान: खट्टर सरकार (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • हरियाणा में नहीं थी ऑक्सीजन की कमी
  • किसी मरीज की जान इसकी कमी से नहीं गई
  • अस्पतालों में थे ऑक्सीजन के पर्याप्त इंतजाम

हरियाणा में कोरोना काल के दौरान किसी शख्स की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है. हरियाणा सरकार की तरफ से शुक्रवार को विधानसभा में  इस बात की जानकारी दी गई. एक सवाल के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में 20 अगस्त तक कुल 9,665 कोविड मौत हुई है. दरअसल कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने विधानसभा में पूछा था कि क्या कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी कोविड मरीज की जान गई थी? इसके जवाब में अनिल विज ने कहा, 'हरियाणा प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं गई है.   

अहमद ने 24 मार्च 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच जिले के हिसाब से कोरोना से होने वाली मौत की भी जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में सदन को बताया गया कि इस दौरान सबसे अधिक 1,037 लोगों की मौत हिसार में हुई थी. वहीं गुरुग्राम में 919 मरीजों की जान गई थी. प्रश्नकाल में पूछे गए एक और अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सदन को बताया कि अब तक प्रदेश में किसी भी मरीज की जान ऑक्सीजन की कमी से नहीं गई है.  

और पढ़ें- कोरोना: ZyCOV-D की सप्लाई सितंबर से होगी शुरू, MD शारविल पटेल ने दी कई अहम जानकारियां

हालांकि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि सरकार कोरोना से होने वाली मौतें और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों का आंकड़ा छुपा रही है. उन्होंने कहा, 'प्रदेश सरकार को एक उच्च स्तरीय कमिटि का गठन करना चाहिए, जिससे कि पता चल सके कि कोरोना से मरने वाले मरीदों की असल संख्या क्या है? इसके अलावा सरकार को बताना चाहिए कि कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर में हुए नुकसान से उन्होंने क्या सीखा? अगर तीसरी लहर आती है तो कितने डॉक्टर्स और कितने नर्सिंग स्टाफ की बहाली की गई है, जिससे कि इसका मुकाबला किया जा सके. 

Advertisement

वहीं सीएम खट्टर ने सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए विधानसभा में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान  ऑक्सीजन सप्लाई के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे.

 

Advertisement
Advertisement