scorecardresearch
 

कोरोना ट्रैकर: महामारी ने पकड़ी रफ्तार

दुनिया में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस ने भारत में भी अपना जाल बिछा लिया है. देश में रोजाना इसके पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में aajtak.in का ये ट्रैकर आपको सभी मामलों पर नज़र रखने में मदद करेगा.

Advertisement
X
भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले (फोटो: PTI)
भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले (फोटो: PTI)

दुनिया के अन्य देशों की तरह ही भारत में भी कोरोना वायरस की वजह से हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं, इकोनॉमी पर भी जबरदस्त असर हुआ है. देश ने लंबा लॉकडाउन झेला है. ये संकट कितना बड़ा है, इसे आसानी से समझने के लिए आप इस डाटा को पढ़ सकते हैं. सभी डाटा का इस्तेमाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से किया जा रहा है. इसके अलावा राज्य सरकारों के द्वारा उपलब्ध डाटा का भी इस्तेमाल किया गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना वायरस के केस: राष्ट्रव्यापी तस्वीर

भारत में कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे अपना जाल फैलाया है, जिसमें गोवा जैसा छोटा राज्य और अंडमान-निकोबार जैसा केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल है. देश में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस केरल के थ्रिसुर में 30 जनवरी को रिपोर्ट किया गया था. चीन के वुहान में पढ़ने वाला एक छात्र अपने घर वापस आया था.

इसके बाद अगले चार दिनों में दो और मामले सामने आए, जो कि केरल के ही कासरगोड और अलप्पुझा जिले से थे. ये दोनों छात्र भी चीन से ही वापस लौटे थे, इसी के बाद 3 फरवरी को राज्य सरकार ने हेल्थ इमरजेंसी की बात कही थी.

इन तीन मरीजों के सामने आने के बाद राज्य सरकार हरकत में आई और इनके संपर्क में आए करीब 3400 लोगों को क्वारनटीन में रखा गया. कुछ दिनों तक चले इलाज के बाद तीनों छात्रों को डिस्चार्ज कर दिया गया था.

Advertisement

 

भारत में कैसे बढ़े कोरोना वायरस के मामले?

नीचे दिए गए ग्राफ में आप भारत में केस के ट्रेंड को समझ सकते हैं.

कोरोना वायरस के भारत में शुरुआती 50 केस

शुरुआत में भारत में जो भी केस आए उसमें से अधिकतर लोग वही थे जिन्होंने विदेश की यात्रा की थी. भारत के शुरुआती 50 केस इन राज्यों से सामने आए थे: केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

पॉजिटिव खबर! लोगों में लगातार हुआ है सुधार

भले ही भारत में लगातार कोरोना वायरस के पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ता गया हो, लेकिन अच्छी खबर ये है कि लोग लगातार ठीक भी होते गए हैं. 

देश में कहां-कहां पर लैब हैं, यहां देखें.

 

कोरोना वायरस की वैश्विक तस्वीर

दुनिया में कोरोना वायरस की चपेट में अबतक लाखों लोग मारे जा चुके हैं.

कैसे इकट्ठा किया गया डाटा?

रिपोर्ट में जितने भी डाटा का इस्तेमाल किया गया है, वह सभी स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है. मंत्रालय रोजाना राज्य सरकारों के द्वारा ताजा आंकड़ों को इकट्ठा करता है और अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता है. 

कोई सुझाव?

(अगर इस रिपोर्ट को लेकर आपके पास कोई सुझाव है या आपको कोई त्रुटि मिलती है तो आप लेखक से सीधे Mukesh.rawat@aajtak.com पर संपर्क कर सकते हैं)

Advertisement

 

 

 

Advertisement
Advertisement