scorecardresearch
 

कोरोना इफेक्ट: 22 मार्च को जनता कर्फ्यू, दिल्ली मेट्रो रहेगी बंद

पीएम मोदी ने 22 मार्च को देशवासियों से जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए कहा है. इसी के मद्देनजर डीएमआरसी ने 22 मार्च को दिल्ली मेट्रो को बंद रखने का फैसला किया है.

Advertisement
X
22 मार्च को दिल्ली मेट्रो बंद (फोटो-पीटीआई)
22 मार्च को दिल्ली मेट्रो बंद (फोटो-पीटीआई)

  • रविवार 22 मार्च को दिल्ली में बंद रहेगी मेट्रो सेवाएं
  • डीएमआरसी ने जनता कर्फ्यू के तहत लिया फैसला

कोरोना वायरस के संकट के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने अहम कदम उठाया है. डीएमआरसी ने 22 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के तहत दिल्ली मेट्रो बंद रहेगी.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस आम सर्दी-जुकाम से कितना अलग? ये होते हैं लक्षण

दरअसल, कोरोना वायरस के संकट को लेकर पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया. जहां पीएम मोदी ने 22 मार्च को देशवासियों से जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए कहा. इसी के मद्देनजर डीएमआरसी ने 22 मार्च को दिल्ली मेट्रो को बंद रखने का फैसला किया है. जिसके चलते अब रविवार 22 मार्च को दिल्ली में मेट्रो का परिचालन नहीं होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से बचाव है जरूरी, इस एक आदत से रहें बिल्कुल दूर

डीएमआरसी ने कहा है कि सामाजिक दूरी को बनाए रखने और लोगों को घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिल्ली मेट्रो को 22 मार्च को बंद रखने का फैसला किया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का एक कदम है.

यह भी पढ़ें: Corona Virus: बचने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें 7 चीज

यह भी पढ़ें: कोरोना से निपटने की तैयारी, देश भर में 57 सेंटर पर दे सकते हैं सैंपल, देखें लिस्ट

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'इस रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशवासी जनता कर्फ्यू का पालन करें. जनता कर्फ्यू का मतलब है जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू. 22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा. 22 मार्च को जनता-कर्फ्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे.'

यह भी पढ़ें: क्या नॉनवेज खाने से फैलता है कोरोना, AIIMS के डायरेक्टर ने बताईं ये बातें

दिल्ली में मॉल बंद

Advertisement

वहीं भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली में सभी शॉपिंग मॉल को बंद करने का फैसला किया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया. इस दौरान मॉल में सब्जी, मेडिकल स्टोर और किराना दुकानें खुलीं रहेंगी.

Advertisement
Advertisement