scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जमाती, ब्लेड से गला काटकर की आत्महत्या

देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज महाराष्ट्र में है. वहीं अब राज्य के अकोला से अस्पताल में एक तीस साल के तबलीगी जमात से जुड़े शख्स ने आत्महत्या कर ली.

Advertisement
X
तबलीगी जमात से जुड़े कई लोग कोरोना पाॉजिटिव (फोटो-पीटीआई)
तबलीगी जमात से जुड़े कई लोग कोरोना पाॉजिटिव (फोटो-पीटीआई)

  • महाराष्ट्र में 30 साल के जमाती ने की आत्महत्या
  • बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर दे जान

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक सात हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. देश में तबलीगी जमात से जुड़े कई लोग भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं. वहीं अब कोरोना वायरस से संक्रमित एक जमाती के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज महाराष्ट्र में है. वहीं अब राज्य के अकोला से अस्पताल में एक तीस साल के तबलीगी जमात से जुड़े शख्स ने आत्महत्या कर ली. शख्स ने बाथरूम के अंदर जाकर एक ब्लेड से खुद का गला काटकर खुदकुशी की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

शख्स को शुक्रवार को ही कोविड-19 से पॉजिटिव पाया गया था. कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद शनिवार को शख्स ने आत्महत्या कर ली. सूत्रों के अनुसार मृतक असम का निवासी है. दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में 6 से 8 मार्च के बीच यह शख्स भी शामिल हुआ था.

खुद ही अस्पताल पहुंचा

इसके बाद तबलीगी जमात के सदस्यों के साथ अकोला आया था. अकोला में आने के बाद खुद में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखे तो खुद ही अस्पताल पहुंचा. कुछ दिन पहले ही शख्स अस्पताल में भर्ती हो गया था. हालांकि संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद उसने मौत को गले लगा लिया. वहीं पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement