scorecardresearch
 

Friendship Story: बर्बादी के कगार पर थे एलन मस्क, फिर इस दोस्त ने कहा- मैं हूं ना, अब दोनों मालामाल!

Elon Musk Friends Story: ग्रेसियास ने एलन मस्क की कंपनियों पर तब भरोसा जताया था, जब उनका भविष्य पूरी तरह अनिश्चित था. साल 2005 में वेलर इक्विटी पार्टनर्स एलन मस्क की कार कंपनी Tesla के शुरुआती संस्थागत निवेशकों में से एक बनी थी. 

Advertisement
X
SpaceX आईपीओ में इन दोनों की बड़ी हिस्सेदारी. (Photo: Getty)
SpaceX आईपीओ में इन दोनों की बड़ी हिस्सेदारी. (Photo: Getty)

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX के IPO की खूब चर्चा हो रही है. इस आईपीओ के आते ही एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगी. 

दरअसल, इस IPO के साथ ही एलन मस्क एक बिजनेस पार्टनर की भी खूब चर्चा हो रही है, जिसे एलन मस्क मुसीबत के साथी बता रहे हैं. SpaceX आईपीओ से इस दोस्त एंटोनियो ग्रेसियास (Antonio Gracias) को भी बड़ा वित्तीय लाभ मिलने जा रहा है.

स्पेसएक्स के $1.77 ट्रिलियन के IPO वैल्यूएशन के आधार पर एंटोनियो ग्रेसियास की निवेश फर्म 'वेलर इक्विटी पार्टनर्स' और उनके नियंत्रण वाली संस्थाओं के पास मौजूद हिस्सेदारी की कीमत करीब 5.4 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी. इसके साथ ही वेलर इक्विटी पार्टनर्स, एलन मस्क के बाद स्पेसएक्स की दूसरी सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएगी. 

संकट के दिनों के साथी हैं एंटोनियो
55 साल एंटोनियो ग्रेसियास और एलन मस्क का रिश्ता दो दशकों से भी ज्यादा पुराना है. साल 2000 के शुरुआती दशक में PayPal के दिनों से ही दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. ग्रेसियास ने एलन मस्क की कंपनियों पर तब भरोसा जताया था, जब उनका भविष्य पूरी तरह अनिश्चित था. साल 2005 में वेलर इक्विटी पार्टनर्स एलन मस्क की कार कंपनी Tesla के शुरुआती संस्थागत निवेशकों में से एक बनी थी. 

Advertisement

इसके बाद साल 2008 में जब टेस्ला और स्पेसएक्स दोनों ही गंभीर वित्तीय संकट और वैश्विक मंदी से जूझ रही थीं, तब एंटोनियो ने एलन मस्क को $1 मिलियन (करीब 8.3 करोड़ रुपये)उधार दिया था. एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ग्रेसियास की तारीफ करते हुए लिखा कि इन्होंने बुरे वक्त में हमें साथ दिया, जब ऐसा लग रहा था कि स्पेसएक्स पूरी तरह फेल हो जाएगी. 

फैक्ट्री के फर्श पर सोकर की थी मदद
यही नहीं, बिजनेस पार्टनर और दोस्त ग्रेसियास ने जब टेस्ला का कारोबार संकट में था, उस समय भी उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई-चेन की समस्याओं को दूर करने के लिए फैक्ट्री के फर्श पर सोकर एलन मस्क का साथ दिया था. वह टेस्ला और स्पेसएक्स दोनों के बोर्ड मेंबर भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 2022 में मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने में भी मदद की थी. 

ऐतिहासिक होगा स्पेसएक्स का आईपीओ
बता दें, स्पेसएक्स का यह आईपीओ वैश्विक शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है, जिसके जरिए कंपनी $75 बिलियन जुटा की तैयारी में है. इस आईपीओ के बाद कंपनी के 4,400 से अधिक मौजूदा और पूर्व कर्मचारी करोड़पति बन जाएंगे. एलन मस्क खुद इस कंपनी में 42% हिस्सेदारी रखते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement