scorecardresearch
 

दीवाली से पहले शेयर बाजार में आतिशबाजी, 21 हजार के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, महंगा हुआ सोना

सेंसेक्‍स बुधवार को रिकॉर्ड स्‍तर पर बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक 104.96 अंकों की बढ़त के साथ 21033.97 अंक और एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 30.80 अंकों की बढ़त के साथ 6251.70 के स्‍तर पर बंद हुआ.

Advertisement
X

सेंसेक्‍स बुधवार को रिकॉर्ड स्‍तर पर बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक 104.96 अंकों की बढ़त के साथ 21033.97 अंक और एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 30.80 अंकों की बढ़त के साथ 6251.70 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्‍स की क्‍लोजिंग का अभी तक का उच्‍चतम स्‍तर 21206.77 रहा है, जो कि आज के स्‍‍तर से सिर्फ 185 अंक ज्‍यादा है.

हेल्‍थ केयर और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को अच्‍छी तेजी देखने को मिली.

बुधवार को भारती एयरटेल के शेयरों 6.2 फीसदी की तेजी आई. डॉ.रेड्डीज लैब्‍स, हिंडाल्‍को, भेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी बुधवार को तेजी देखने को मिली. विप्रो, सेसा स्‍टरलाइट, स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, एल एंड टी और टाटा पावर के शेयरों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली.

मंगलवार को अच्‍छी वृद्धि दर्ज करने वाले बैंकिंग सेक्‍टर के शेयर या तो फ्लैट बंद हुए या फिर उनमें गिरावट देखी गई. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और आईडीबीआई बैंकों के शेयरों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

जानकारों के अनुसार बुधवार को शेयर बाजारों में आई तेजी की वजह सेंटिमेंट का बेहतर होना बताया जा रहा है.

Advertisement

सोने में तेजी
सोने की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली. बुधवार शाम प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 46 रुपये की तेजी के साथ 30,192 रुपये रही. सोने की कीमतों में आई तेजी की वजह जानकार मंगलवार को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद शुरू हुई खरीदारी बता रहे हैं.

रुपया मजबूत
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ. बुधवार को एक डॉलर की कीमत 6 पैसे की मजबूती की साथ 61.25 रुपये रही. रुपये में मजबूती की वजह आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाया जाना रहा.

 

Advertisement
Advertisement