scorecardresearch
 

टैक्स बचाने लिए जमकर NPA अकाउंट खुलवा रहे हैं लोग

टैक्स बचाने के लिए टैक्स पेयर्स ने इस वित्त वर्ष नेशनल पेंशन स्कीम में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके पीछे मुख्य वजह इनकम टैक्स एक्ट के नए सेक्शन 80 सीसीडी (1 बी) तहत एनपीए में निवेश से 50 हजार रुपये के एडिशनल डिडक्शन का फायदा मिलना है.

Advertisement
X
नेशनल पेंशन स्कीम में 500 करोड़ का निवेश
नेशनल पेंशन स्कीम में 500 करोड़ का निवेश

टैक्स पेयर्स ने इस वित्त वर्ष टैक्स बचाने के लिए नेशनल पेंशन स्कीम में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसकी वजह इस साल के बजट में टैक्स बैनेफिट देने का ऐलान है, जिसमें कहा गया है कि इनकम टैक्स एक्ट के नए सेक्शन 80 सीसीडी(1 बी) तहत एनपीए में निवेश कर आपको 50 हजार रुपये के एडिशनल डिडक्शन का फायदा मिल सकता है.

हैरान वाली बात ये है कि मार्च से सितंबर के बीच के सात महीनों में ही 80 हजार से ज्यादा प्राइवेट सेक्टर के अकाउंट्स खुले हैं, जबकि 2013-2014 में एक लाख अकाउंट्स खुले थे जाहिर सी बात है इस साल यह आंकड़ा अब तक पार ही हो चुका होगा.

पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PERDA) के चेयरमैन के मुताबिक रोजाना नए अकाउंट्स खोलने के आवेदन आ रहे हैं. आपको बता दें कि एनपीएस को आम जनता के लिए खोले हुए 6 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार को उम्मीद के मुताबिक निवेश नहीं मिल पाया है.

Advertisement

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इसमें 94 लाख अकाउंट्स खुले हैं जिसमें से 44 लाख केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के हैं, वहीं 45 लाख सरकारी सहयोग वाले हैं जिसमें सरकार और निवेशक की भागीदारी है.

Advertisement
Advertisement