scorecardresearch
 

MHADA के 2640 घरों के लिए 82 हजार दावेदार, 28 मई तक करें अप्लाई!

मायानगरी मुंबई में अपनी एक अदद छत होना किसी जद्दोजहद से कम नहीं है, जहां आसमान छूती रियल एस्टेट की कीमतों के बीच हर आम इंसान का सपना सिर्फ एक बजट घर पर आकर टिक जाता है.

Advertisement
X
मायानगरी में सस्ते घरों के लिए मची होड़ (Photo-ITG)
मायानगरी में सस्ते घरों के लिए मची होड़ (Photo-ITG)

मायानगरी मुंबई में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए 'म्हाडा' (MHADA) की लॉटरी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में किफायती घरों की भारी मांग के बीच, महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) लॉटरी 2026 को आवेदकों का रिकॉर्ड तोड़ रिस्पॉन्स मिला है.

महज 2,640 किफायती मकानों के लिए अब तक 82,000 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं. घरों की कम संख्या और आवेदकों की इस भारी तादाद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मुंबई में आज भी बजट घरों के लिए मारामारी मची हुई है.  

म्हाडा के आंकड़ों के मुताबिक, 23 मई 2026 तक इस हाउसिंग अथॉरिटी को 2,640 फ्लैट्स के लिए कुल 82,929 आवेदन मिल चुके हैं. इसके अलावा, इन फ्लैट्स को खरीदने की इच्छा रखने वाले आवेदकों से अब तक 57,718 बयाना राशि भी प्राप्त हो चुकी है.

आवेदन की आखिरी तारीख 28 मई

मुंबई बोर्ड द्वारा घोषित संशोधित शेड्यूल के अनुसार, इच्छुक आवेदक 28 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं, बयाना राशि (EMD) का ऑनलाइन भुगतान 29 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक किया जा सकता है. इसके अलावा, आवेदक 29 मई 2026 को संबंधित बैंक के वर्किंग आवर्स के दौरान आरटीजीएस/नेफ्ट (RTGS/NEFT) के जरिए भी अपनी बयाना राशि का भुगतान कर सकते हैं.

Advertisement

इसके बाद, लॉटरी के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रोविजनल लिस्ट 10 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर जारी कर दी जाएगी. इस सूची पर ऑनलाइन दावे और आपत्तियां 12 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक दर्ज कराई जा सकेंगी. स्वीकृत आवेदनों की अंतिम सूची 16 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे म्हाडा की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इन आवासों की बिक्री के लिए होने वाले कंप्यूटरीकृत ड्रा की तारीख, स्थान और समय की घोषणा बाद में वेबसाइट पर की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement