scorecardresearch
 

मुंबई में ₹38 लाख में फ्लैट, जानें स्कीम की पूरी डिटेल और कैसे करें अप्लाई

क्या आप भी मुंबई जैसे शहर में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं? म्हाडा (MHADA) लाया है आपके लिए एक सुनहरा मौका, यहां आप 38 लाख से लेकर 8 करोड़ रुपये तक घर खरीद सकते हैं.

Advertisement
X
मुंबई में किफायती घर (Photo-ITG)
मुंबई में किफायती घर (Photo-ITG)

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई में 118 किफायती घरों की बिक्री के लिए 'पहले आओ, पहले पाओ' (FCFS) योजना की शुरुआत कर दी है. मुंबई जैसे शहर में बजट में घर तलाश रहे लोगों के लिए यह बेहतर मौका है.

म्हाडा ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में स्थित इन किफायती घरों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी से शुरू कर दी है. यह योजना पूरी तरह से 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर है, यानी जो पहले आवेदन करेगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: ₹25 लाख की सैलरी, मेट्रो सिटीज में 'मिडिल क्लास', छोटे शहर में 'नवाब'

ये वे घर हैं जो पिछली लॉटरी में शामिल थे, लेकिन किन्हीं कारणों से बिक नहीं पाए थे, इसलिए इन्हें अब दोबारा बिक्री के लिए निकाला गया है. म्हाडा ने पहले इस योजना के लिए 5 फरवरी की तारीख तय की थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे टालना पड़ा और अब फ्लैटों की संख्या भी 120 से घटाकर 118 कर दी गई है.

कैसे करें अप्लाई?

कीमतों की बात करें तो इस लॉटरी में भारी अंतर देखने को मिल रहा है. जहां सबसे सस्ता फ्लैट ₹38 लाख का है, वहीं दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके ताड़देव (Tardeo) में सबसे महंगे अपार्टमेंट की कीमत ₹8 करोड़ से अधिक रखी गई है. ये घर मुंबई के प्रमुख इलाकों जैसे कांदिवली, चारकोप, शिम्पोली, एंटॉप हिल, वडाला, पवई, मलाड, मानखुर्द, घाटकोपर, विक्रोली, बायकुला, लोअर परेल, सायन, जुहू और अंधेरी में उपलब्ध हैं. उम्मीदवार म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट bookmyhome.mhada.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण और बुकिंग कर सकते हैं.

Advertisement

आवास प्राधिकरण (MHADA) ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य हैं. अगर आवेदक अविवाहित है, तो केवल उसका अपना आधार और पैन कार्ड लगेगा. वहीं, अगर आवेदक विवाहित है, तो उसे अपने साथ-साथ अपने जीवनसाथी का भी आधार और पैन कार्ड देना होगा.

यह भी पढ़ें: एक दिन के किराए में मिडिल क्लास खरीद ले घर! ऐसे छुट्टियां मनाते हैं 'सुपर रिच'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement