scorecardresearch
 

DDA की नई स्कीम, दिल्ली में बिना लॉटरी पाएं लग्जरी फ्लैट, ऐसे करें अप्लाई

राजधानी के प्राइम लोकेशन पर आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस घर पाने का एक और सुनहरा अवसर है. DDA लाया है आपके लिए बेहतरीन रिहायशी विकल्प, जहां समय सीमित है, जल्द ही अपनी पसंद का घर बुक कर सकते हैं.

Advertisement
X
इस प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने का 31 मार्च तक मौका है (Photo-ITG)
इस प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने का 31 मार्च तक मौका है (Photo-ITG)

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो डीडीए (DDA) आपके लिए एक खास तोहफा लेकर आया है. 31 मार्च तक डीडीए आपको बाजार दर से कम कीमत पर अपना घर लेने का मौका दे रहा है.

डीडीए की कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 में आपको 2BHK फ्लैट खरीदने का मौका मिल रहा है. इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served) के आधार पर उपलब्ध है. मेट्रो स्टेशन से नजदीकी इसे उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है जो रोज़ाना ऑफिस या स्कूल-कॉलेज जाते हैं. यह प्रोजेक्ट मेट्रो के करीब होने के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों बचाएगा.

यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट का नया पावर सेंटर फरीदाबाद, क्या नोएडा और गुरुग्राम को देगा टक्कर

कीमत और सुविधाएं

इन फ्लैटों की कीमत 1.79 करोड़ रुपये से शुरू होकर लगभग 2.46 करोड़ रुपये तक जाती है. इस प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि यहां आपको वे तमाम आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी जो आमतौर पर प्राइवेट बिल्डर के फ्लैट्स में मिलती हैं. यह क्षेत्र स्कूलों और अस्पतालों के भी करीब है, जिससे निवासियों को काफी सुविधा रहेगी. साथ ही, परिसर में हरियाली का भी विशेष ख्याल रखा गया है.

Advertisement

इस स्कीम में कोई लॉटरी सिस्टम नहीं है, बल्कि फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में कुल 848 (2BHK) फ्लैट हैं, जिनमें से लगभग 741 फ्लैट आम जनता के लिए रखे गए हैं और 107 फ्लैट थोक खरीदारों के लिए आरक्षित हैं.

आवेदन की प्रक्रिया
 

DDA फ्लैट के लिए आवेदन करना अब काफी सरल और डिजिटल है. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट (https://dda.gov.in/) पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. इसके बाद, अपनी पसंद का फ्लैट चुनकर निर्धारित बुकिंग राशि का ऑनलाइन भुगतान करें। एक बार भुगतान सफल होने के बाद, आप अपना आवेदन अंतिम रूप से जमा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव का दुबई रियल एस्टेट पर साया, गिर सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement