scorecardresearch
 
Advertisement
बिजनेस

खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे

खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 1/8
अगर आप नौकरी पेशा वाले हैं, तो आपके लिए प्रोविडेंट फंड और उससे जुड़ा यूएएन नंबर काफी अहम भूम‍िका निभाता है. अगर आपके पास यूएएन नंबर होगा, तो आप पीएफ से जुड़े कई काम निपटा सकते हैं.
खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 2/8
यूएएन के जरिये आप न सिर्फ बिना किसी झंझट के अपने पीएफ को ट्रांसफर कर सकते हैं, बल्क‍ि यह आपके लिए पीएफ को ट्रैक करना और उसे विद्ड्रॉ करना आसान बनाता है. अब आप खुद भी अपना यूएएन नंबर जारी कर सकते हैं. आगे जानिए कैसे.
खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 3/8
यूएएएन नंबर को जारी करने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना है. यहां आपको 'Member UAN/online services' पर जाना है.
Advertisement
खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 4/8
नई विंडो खुलते ही आपको  'Online Aadhaar Verified UAN Allotment' ऑप्शन पर क्ल‍िक करना है. यहां क्ल‍िक करते ही आपको नई  विंडो में आधार नंबर एंटर करना होगा.
खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 5/8
जैसे ही आप आधार नंबर एंटर करें. इसके बाद ओटीपी जनरेट करें. ओटीपी आपके आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा.
खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 6/8
ओटीपी डालने के बाद आपको सामने आ रही आधार डिटेल को वेरीफाई करना है. इसके बाद आप से अन्य जानकारी मांगी जाएगी, जिन्हें एंटर करने के बाद आपको कैप्चा एंटर करना है और सब्मिट बटन दबाना है.
खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 7/8
सब्म‍िट बटन दबाते ही आपको 'UAN' नंबर अलॉट हो जाएगा. एक बार आपको यूएएन नंबर अलॉट हो गया. आप अपने सारे पीएफ अकाउंट इससे लिंक कर सकते हैं.
खुद का UAN नंबर ऐसे करें जनरेट, PF को लेकर मिलेंगे कई फायदे
  • 8/8
ऐसे पता करें बैलेंस :
पीएफ बैलेंस जानने के लिए आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर क्ल‍िक करना होगा.  यहां आपको दांयी तरफ UAN नंबर और पासवर्ड एंटर करना है. पहली बार आपको यहां खुद को रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद आप आसानी से यहां अपना बैलेंस देख सकेंगे.
Advertisement
Advertisement