scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में उछाल, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

सोने की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के दाम में उछाल दर्ज किया गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार की तुलना में आज यानी 28 जून , 2023 की सुबह सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है.

Advertisement
X
Gold-Silver Rates Today (Representational Image)
Gold-Silver Rates Today (Representational Image)

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 28 जून, 2023 को सोने सस्ता हुआ है और चांदी के दाम में उछाल दर्ज किया गया है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 69  हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58298 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 69695 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58442 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 58298 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58065 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 53401 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 43724 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 34104 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 69695 रुपये की हो गई है.

  शुद्धता मंगलवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     58442 58298 144 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      58208 58065 143 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      53533 53401 132 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      43832 43724 108 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      34189 34104 85 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      69523 69695

172 रुपये महंगी

Advertisement

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Gold-Silver Rates Today
Gold-Silver Rates Today

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

 

Advertisement
Advertisement