भारतीय शेयर बाजार के बिग बुल (Big Bull) राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने मंगलवार को शेयर बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर महज दो शेयरों में तेजी से 186 करोड़ रुपये बना लिए. टाटा ग्रुप (Tata Group) की दो कंपनियों Titan और Tata Motors के शेयरों में उछाल से इस दिग्गज इंवेस्टर को बड़ा फायदा हुआ. झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में इन दोनों कंपनियों के शेयर हैं. स्टॉक मार्केट खुलने के पहले 10 मिनट में Titan के शेयरों में 37 रुपये का उछाल देखने को मिला. दिसंबर तिमाही के आखिर तक झुनझुनवाला (Jhunjhunwala Stake in Titan) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 4,52,50,970 शेयर या 5.09 फीसद हिस्सेदारी थी.
Titan से हुआ इतना फायदा
अगर यह मान लिया जाए कि आज की तारीख में झुनझुनवाला दंपति के पास Titan के उतने ही शेयर थे तो यह कहा जा सकता है कि आज बाजार खुलने के कुछ मिनटों के भीतर ही दोनों ने इस कंपनी में निवेश के जरिए 167.24 करोड़ रुपये बना लिए. पिछली तिमाही में राकेश झुनझुनवाला के पास Titan कंपनी के 3.57 करोड़ शेयर थे. इसका मतलब है कि उनके पास कंपनी की 4.02 फीसदी की हिस्सेदारी थी. उनकी पत्नी के पास कंपनी के 95.40 लाख शेयर थे. इस तरह उनके पास कंपनी की 1.07 फीसदी हिस्सेदारी थी.
Tata Motors के शेयर में आया उछाल
Titan की तरह ही शुरुआती कारोबार में Tata Motors के शेयर में पहले 10 मिनट में 4.80 रुपये प्रति शेयर की तेजी देखने को मिली. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में झुनझुनवाला के पास Tata Motors के 3.93 करोड़ शेयर थे और उनके पास कंपनी की 1.18 फीसदी हिस्सेदारी थी. अगर ये मान लिया जाए कि टाटा मोटर्स में बिग बुल की हिस्सेदारी (Rakesh Jhunjhunwala Stake in Tata Motors) में कोई बदलाव नहीं आया है तो कहा जा सकता है कि बाजार खुलने पर पहले 10 मिनट में उन्होंने 18.86 करोड़ रुपये बनाए.
दो शेयरों में उछाल से बनाए 186 करोड़ रुपये
Tata Group की दो कंपनियों के स्टॉक में इस तेजी से झुनझुनवाला ने महज 10 मिनट में कुल 186 करोड़ रुपये बना लिए. NSE पर सोमवार को Titan का एक शेयर 2,398 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. मंगलवार को सुबह 09:15 बजे यह 2,421 रुपये पर खुला और 9:25 बजे 2,435 रुपये पर पहुंच गया. इस तरह पिछले दिन के मुकाबले पहले 10 मिनट में कंपनी के शेयर में 37 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया.
इसी प्रकार, NSE पर Tata Motors का शेयर 4.70 रुपये के उछाल के साथ 476.15 रुपये पर खुला. इससे पिछले सत्र में कंपनी के एक शेयर का बंद भाव 471.45 रुपये रहा था. मंगलवार को सुबह 09:25 बजे कंपनी का शेयर 4.80 रुपये चढ़कर 476.25 रुपये पर पहुंच गया.