scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today:बजट के दिन सोना हुआ महंगा, चांदी सस्ती, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

सोने के दाम में आज यानी 01 फरवरी को तेजी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार शाम की तुलना में आज यानी गुरुवार की सुबह सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है.

Advertisement
X

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 01 फरवरी, 2024 को सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है.  महंगा होने के बाद सोने की कीमत 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 62775 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71153 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62685 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  62775 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 62524 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 57502 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 47081 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट)  आज महंगा होकर 36723 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71153 रुपये की हो गई है.

Advertisement
Gold-Silver Rates Today
Gold-Silver Rates Today

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.  22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

आज कितने रुपये महंगा हुआ सोना-चांदी?

  शुद्धता मंगलवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     62685 62775 90 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      62434 62524 90 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      57420 57502 82 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      47014 47081 67 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      36671 36723 52 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      71668 71153 515 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement