scorecardresearch
 

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 1200 रुपये महंगी, सोने का भी बढ़ा भाव, देखें आज का रेट

Today Gold-Silver Prices: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बाजार खुलने के साथ आज (सोमवार), 20 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
22 कैरेट सोने का रेट फिर 1 लाख 40 हजार रुपये के करीब (फाइल फोटो- ITG)
22 कैरेट सोने का रेट फिर 1 लाख 40 हजार रुपये के करीब (फाइल फोटो- ITG)

20 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है.  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के करीब पहुंच गई है वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 52 हजार रुपये के पार है.

ibjarates.com पर 20 अप्रैल को सुबह के वक्त जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 151393 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

चांदी की कीमत क्या है?
चांदी का रेट भी एक बार फिर 2 लाख 51 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 17 अप्रैल की शाम को बाजार बंद होने के समय 249940 रुपये था.

Gold-Silver Prices Today 20 April 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता शुक्रवार (17 अप्रैल) सुबह का रेट शुक्रवार (17 अप्रैल) शाम का रेट सोमवार (20 अप्रैल) सुबह का रेट

कितना बढ़ा रेट

 

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     151358 151655 152002  347 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      150752 151048 151393  345 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      138644 138916 139234  318 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      113519 113741 114002  261 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      88544 88718 88921  203 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      247930 249940 251154
 1214 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट्स सर्वमान्य होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement