scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज क्या है बाजार में भाव

Gold Rate Silver Price Today 18th August 2021:  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jweller Association) की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी बुधवार को सोनी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement
X
Gold rate in India
Gold rate in India

 Gold Rate Silver Price Today 18th August 2021: सराफा बाजार में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के बीच इस महीने की शुरुआत से ही सोना-चांदी के दाम ऊंचाइयों पर नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में आपके पास सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jweller Association) की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी बुधवार को सोनी की कीमतों में 135 रु. की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ 999 शुद्धता वाले साने का दाम 47448 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. 

चांदी भी हुई सस्ती
वहीं, दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. 279 रुपये की गिरावट के साथ आज का भाव चांदी 63657 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. इससे पहले मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 63936 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

  शुद्धता  बुधवार सुबह का भाव  बुधवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 47448 47276
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  47258 47087
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  42462 43305
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 
35586
35457
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  27757 27656
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  63657 63341

24 कैरेट गोल्ड का ये है रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 4745.00 रुपये प्रति एक ग्राम है. इसी के साथ 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4246.00 रुपये प्रति एक ग्राम है.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.
 

Advertisement

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की जूलरी नहीं बनती है.आम तौर पर जूलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की जूलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान जूलरी में होते हैं. 

इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद जूलरी में इस निशान को देख सकते हैं.

 

 

Advertisement
Advertisement