scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज कितना बढ़ा रेट

Today Gold-Silver Price: आज सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) ने आज के सोने-चांदी के रेट जारी कर दिए हैं. आइए जानतें हैं क्या है बाजार में सोने-चांदी की कीमत.

Advertisement
X
Gold Rate Silver Price in India Today 06 July 2021, सोने-चांदी का भाव
Gold Rate Silver Price in India Today 06 July 2021, सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Silver Price Today 06 July 2021: दिल्ली के घरेलू बाजार में मंगलवार सुबह को सोना 299 रुपये बढ़कर  47758 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 259 रुपये की तेजी के साथ 69910 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 69651 रुपये था. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) ने सोने-चांदी की कीमतों में हुए इस बदलाव की जानकारी दी.

सोने-चांदी का आज यानी 06 जुलाई का रेट 

  शुद्धता  मंगलवार सुबह का भाव मंगलवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 47758 47956
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  47567 47764
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  43746 43928
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  35819 35967
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  27938 28054
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  69910 69864

शाम के समय सोने-चांदी के रेट में कितना बदलाव?
सोना सुबह के मुकाबले शाम को और महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है. 06 जुलाई की शाम करीब 6 बजे के अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का रेट 198 रुपये बढ़ने के साथ 47956 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं, चांदी सुबह के मुकाबले सस्ती हुई है. चांदी का भाव शाम को 46 रुपये सस्ती होने के बाद 69864 रुपये प्रति किलो हो गई है. हालांकि, कुल मिलाकर सोना-चांदी सोमवार (5 जुलाई) के मुकाबले मंगलवार (6 जुलाई) को महंगा हुआ है.

Advertisement

सोमवार की तुलना में मंगलवार को कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

Gold-Silver Price today, ibjarates.com, India Bullion And Jewellers Association

 

सोमवार क्या रहा सोने-चांदी का भाव
सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार की सुबह सोने 162 रुपये टूट के साथ 47425 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, शाम होते-होते सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई. जिसके बाद 34 रुपये की तेजी के साथ सोमवार की शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 47459 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, चांदी का भाव सुबह 820 रुपये मजबूत हुआ लेकिन शाम तक चांदी में 144 रुपये की टूट दर्ज की गई जिसके बाद 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी की कीमत 69651 रुपये पर पहुंच गई.

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,793 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.72 डालर प्रति औंस हो गया.

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. 

Advertisement

इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं. 

 

Advertisement
Advertisement