scorecardresearch
 

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22-24 कैरेट गोल्ड

23 April 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई है. चांदी का रेट अब 2 लाख 44 हजार रुपये प्रति किलो के करीब है. जबकि 18 कैरेट सोने का भाव अब 1 लाख 14 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. आइए जानते हैं आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार के पार (फाइल फोटो-ITG)
22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 38 हजार के पार (फाइल फोटो-ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर सोना-चांदी की कीमतों में  गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 23 अप्रैल 2026 को सुबह जारी रेट्स में सोना-चांदी सस्ता हुआ है . ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का अब भी 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हैय

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 150584 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं,  916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 138489 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ अब 2 लाख 43 हजार रुपये किलो तक आ गई है.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

23 April 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता बुधवार, 22 अप्रैल शाम का भाव गुरुवार, 23 अप्रैल सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 152116 151189  927 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 151507 150584  923 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  139338 138489  849 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 114087 113392  695 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 88988 88446  542 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      248682

243937

Advertisement
  4745 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 22 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 152250
  • शाम का रेट- 152116

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 139461
  • शाम का रेट-  139338

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement