scorecardresearch
 

सोना आज भी महंगा, चांदी का गिरा रेट, जानें कितने रुपये महंगा हुआ 22-24 कैरेट गोल्ड

Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय सर्राफा बाजार में 21 अप्रैल 2026 को गोल्ड की कीमतों में फिर इजाफा देखने को मिला है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है. वहीं, चांदी मामूली गिरावट के साथ ढाई लाख रुपये प्रति किलो से अधिक है. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट्स.

Advertisement
X
22 कैरेट सोने का रेट फिर 1 लाख 40 हजार के करीब
22 कैरेट सोने का रेट फिर 1 लाख 40 हजार के करीब

Today Gold-Silver Prices: 21 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है, जबकि सोने की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार रुपये के पार ही है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. 

ibjarates.com पर 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार), सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 151546 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते कारोबारी दिन शाम को 151487 रुपये था. जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 139374 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना बदला सोना-चांदी का रेट 

  शुद्धता सोमवार शाम का रेट मंगलवार सुबह का रेट कितने रुपये महंगा/सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     152096 152155 59 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      151487 151546 59 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      139320 139374 54 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      114072 114116 44 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      88976 89011 35 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      250675 250063
612 रुपये सस्ती

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. जबकि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement