scorecardresearch
 

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62599 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (शुक्रवार) सुबह महंगा होकर 63153 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.

Advertisement
X
Gold Price Today
Gold Price Today

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 02 फरवरी 2024 की सुबह सोना और चांदी महंगा हुआ है. सोना 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 63153 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 71777 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 62599 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (शुक्रवार) सुबह महंगा होकर 63153 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62900 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 57848 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 47365 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 36945 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?

  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुकवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     62599 63153 554 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      62348 62900 552 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      57341 57848 507 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      46949 47365 416 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      36620 36945 325 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585      70834 71777 943 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

Advertisement

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

Gold-Silver Price

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement