scorecardresearch
 

Gold Price Today: चांदी का बढ़ा रेट, सोना हो गया सस्ता, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड की कीमत

Gold-Silver Prices Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार), 4 मई 2026 को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है. जबकि चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. IBJA पर जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है.

Advertisement
X
24 कैरेट सोने की कीमत अब 1 लाख 50 हजार से कम (फाइल फोटो-ITG)
24 कैरेट सोने की कीमत अब 1 लाख 50 हजार से कम (फाइल फोटो-ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार) फिर सोना सस्ता हुआ है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 4 मई को गिरावट के बाद अब 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है. वहीं, चांदी का भाव उछाल के साथ 2 लाख 44 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है.  

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,  4 मई 2026 को 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट सोने का रेट ₹137641 से गिरकर ₹135895 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, चांदी की कीमत 240331 रुपये से बढ़कर अब 244237 रुपये किलो तक पहुंच गई है.

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, बीते शुक्रवार, 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा एवं राष्ट्रीय मजदूर दिवस की छुट्टी के कारण सोना-चांदी की कीमतें जारी नहीं की गई थीं.

आइए जानते हैं सोना और चांदी की लेटेस्ट रेट क्या है.

4 May 2026 Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

  शुद्धता गुरुवार, 30 अप्रैल शाम का रेट सोमवार, 4 मई सुबह का रेट कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 150263 148357  1906 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 149661 147763  1898 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 137641 135895  1746 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 112697 111268  1429 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 87904 86789  1115 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  240331 244237  3906 रुपये महंगी

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement